Home » मध्यप्रदेश » शासकीय उचित मूल्य की दुकान बंद पाए जाने पर की गई कार्यवाही
Action taken when government fair price shop was found closed

Action taken when government fair price shop was found closed

शासकीय उचित मूल्य की दुकान बंद पाए जाने पर की गई कार्यवाही

शासकीय उचित मूल्य की दुकान कालीपीठ बन्द पाए जाने पर की गई कार्यवाही। 

राजगढ। बीपी गोस्वामी – जिला आपूर्ति अधिकारी अजीत कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में एम.डी.एम. एवं सांझा चूल्हा का खाद्यान्न शासकीय उचित मूल्य दुकान कालीपीठ द्वारा समय पर न मिलने की शिकायत जिला पंचायत की एम.डी.एम. प्रभारी एवं जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास से मौखिक एवं व्हाटसअप के माध्यम प्राप्त हुई थी।

शिकायत को संज्ञान में लेते हुए गुरुवार को जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सिंह द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान कालीपीठ की आकस्मिक जाँच की गयी। जाँच के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकान कालीपीठ बन्द पाए जाने एवं उक्त दुकान के विक्रेता ललित सौंधिया के इस कृत्य से शासन की योजना विफल हुई है। इस कारण दुकान पर लगे ताले को शील्ड करने की कार्यवाही की गयी।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!