पुलिस पहुंची थी प्रकाश यादव की ओर से समझौता करने। पुलिस की मौजूदगी में मारी गोली।
उज्जैन। (पवन देवलिया) मुख्यमंत्री मोहन यादव के शहर उज्जैन में गुरुवार शुक्रवार की रात 1:00 बजे हामूखेड़ी निवासी भाजपा नेता प्रकाश यादव पर जानलेवा हमला।
आपको बता दे की हामूखेड़ी के रहने वाले एसपी भदोरिया रिटायर्ड फौजी ने प्रकाश यादव को मारी गोली। प्रकाश यादव प्रॉपर्टी और जमीन जायदाद कॉलोनी के कारोबारी है।
आरोपी एसपी भदोरिया रिटायर्ट फौजी है। उन्होंने अपनी लायसेंसी बंदूक से पुलिस की मौजूदगी में ही मारी गोली।
प्रकाश यादव का संजीवनी अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। आरोपी एसपी भदोरिया घटना के बाद से फरार है। उसके बड़े भाई सुनील भदौरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
थाना नागझिरी पुलिस समझौता कराने गई थी। उनके सामने ही गोलिकांड हुआ। गोली कांड की घटना को सीएम मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है।

संबंधित समाचार ---
जुए के अड्डे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: 5 आरोपी, कार और नगदी समेत कुल 93 हजार जब्त
रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, छर्रे लगने से युवक गंभीर
नानंदखेड़ा पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर धांधली; कागजों पर दिखे कार्य, जमीन पर कुछ नहीं