धार। (लक्की जाजू बाघ) जहां एक और धार जिला पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण धार जिले में जुए-सट्टे पर पाबंदी लगा रखी है, वहीं धार जिले के कुक्षी तहसील अंतर्गत बाग क्षेत्र में खुलेआम बे रोक-टोक जुआ सट्टा संचालित हो रहा है।
जुआरियों को पुलिस प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है। सटोरिये खुलेआम कहते फिरते हैं कि तुमसे जो बन सके वह कर लो हम तो पुलिस को पैसा दे रहे हैं। इन जुआरियों की बातों से पुलिस के ऊपर सवालिया निशान खड़ा हो जाता है की पुलिस पैसे लेकर क्षेत्र में अवैध गतिविधियां संचालित कर रही है।
आपको बता दे की कुछ समय पहले भी बाग क्षेत्र में जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में जुआरियों सटोरियों को पकड़ा था, उस समय दबिस की रमुच मिलने पर कुछ लोग वहां से फरार हो गए थे। उसके बाद अभी कई दिनों से लगातार जुवारी एवं सटोरी सक्रिय हैं।
सूत्रों की माने तो यह लोग पुलिस की मिली भगत से जुए-सट्टे का अवैध कारोबार संचालित कर रहे हैं।

संबंधित समाचार ---
मंदिर या मस्जिद? आज होगा फैसला, पुलिस की सख्त चेतावनी चप्पे-चप्पे पर नजर
जज की बहू की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप
अवैध शराब के सिंडिकेट को ध्वस्त, पुलिस की बड़ी कार्रवाई