सनसनीखेज घटनाक्रम, दो बच्चों को किडनैप कर लड़की ने मांगी 15 लाख की फिरौती, 5 घंटे में गिरफ्तार, बच्चे सकुशल मिले।
इंदौर। गुरुवार शाम घर के पास बगीचे में खेल रहे दो बच्चों का अपहरण कर लिया गया। घटना ग्रेटर तिरुपति नगर (बख्तावरराम नगर) की है। बड़ी ग्वालटोली निवासी आठ साल के नैतिक पिता सन्नी सोनकर और लालाराम नगर के 11 साल के सम्राट पिता अजयदेव का उस समय अपहरण कर लिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहसत का बन गया।
बताया जा रहा है की दोनों बच्चे दोस्तों के साथ हर दिन की तरह बगीचे में खेलने गए थे। एक अनजान युवती बच्चों को बहला कर अपने साथ ले गई। रात को नैतिक की मां पूजा के मोबाइल फोन पर फिरौती के लिए फोन भी किया। पुलिस के सामने ही ऐसे फोन आए और बच्चों के बदले 15 लाख रुपये की मांग रखी गई।
एसीपी तुषारसिंह ने इसके बाद अपहृत बच्चों के परिवार वालों से रुपयों की व्यवस्था करने को कहा। पुलिस के इस रवैये पर पहले मोहल्ले वाले भड़के। हालांकि रात एक बजते-बजते पुलिस ने आरोपित राधिका को दत्त नगर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बच्चे भी बरामद कर लिए गए।

यह है पूरा घटनाक्रम
अपहरण की घटना गुरुवार शाम करीब 7.40 बजे की है। नैतिक (डुग्गु) और सम्राट जब रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिवार ने तलाश शुरू की। पुलिस को भी खबर दी गई। पुलिस गार्डन के आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस ने देखे तो बगीचे से निकलकर दोनों बच्चे एक युवती के साथ जाते दिखे। थोड़ी आगे जाकर युवती ने एक कैब की ओर बच्चों के साथ बैठकर निकल गई। देर रात तक पुलिस बच्चों की तलाशने की बात कर रही थी।

इस बीच रात 11 बजे बाद नैतिक की मां पूजा के मोबाइल फोन पर किसी अनजान युवती ने वाट्सएप काल कर 15 लाख रुपये की मांग रखी। युवती ने कहा कि यदि रुपयों की व्यवस्था नहीं की गई तो बच्चों को बहुत दूर ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक ऐसे कई काॅल आए। इसके बाद एसीपी तुषार सिंह ने अपहृत बच्चों के माता-पिता से बात कर कहा कि रुपयों की व्यवस्था करें। पुलिस इसके बाद बच्चों को छुड़ाने में मदद करेगी। रात पौने एक बजे तक यही मशक्कत चलती रही और पुलिस बच्चों के परिवारवालों से रुपयों की व्यवस्था करने के लिए कहती रही।

बच्चों के पिता गन्ने का रस का ठेला लगाते हैं
दोनों बच्चे गरीब परिवार से हैं। बच्चों के पिता गन्ने का रस का ठेला लगाते हैं। पुलिस के रवैये से मोहल्ले वालों में आक्रोश व्याप्त था। नाराज पड़ोसियों ने पुलिस अधिकारियों से कहा भी इतने रुपयों की व्यवस्था गरीब परिवार कैसे करेंगे। पड़ोसी और परिवार वालों ने मिलकर करीब साढ़े सात लाख रुपयों का बंदोबस्त किया।

बच्चों की माओं का रो-रोकर बुरा हाल था। इसी बीच पुलिस की टीमें बिना कुछ बताएं जांच में जुट गई थी। मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी व सर्विलांस कैमरों की मदद से दत्त नगर में दबिश दी और अपहरण करने वाली युवती के साथ बच्चों को बरामद कर लिया। मामले में पूछताछ जारी थी। पुलिस पता करने में जुटी है कि अपहरण के पीछे असली कारण फिरौती है या कुछ ओर। साथ ही इसमें कौन-कौन शामिल है।

जानवर के वीडियो दिखाए
- नैतिक के चाचा राहुल सोनकर के अनुसार नैतिक और सम्राट मोहल्ले के अपने दोस्तों के साथ हर दिन ही बगीचे में खेलने जाते थे। राहुल के अनुसार उनका बेटा ध्रुव भी इन बच्चों के साथ खेलने जाता था।
- उसने बताया कि तीन-चार दिनों से हर दिन बगीचे में एक युवती आ रही थी।
- वह बच्चों से बात भी करने लगी थी। उसने बताया था कि उसके घर पर पिल्ले, कबूतर, सफेद चूहे, खरगोश और बिल्ली जैसे तमाम जानवर है।
- संभवत: दोनों बच्चों को वह जानवर दिखाने और उनके साथ खेलने का लालच देकर अपने साथ ले गई है।
- इसी बीच बच्चों के साथ खेलने वाले दो अन्य बच्चों लक्ष्य व शौर्य ने भी पुलिस को बताया कि अपहरण करने वाली युवती के साथ एक युवक भी लगातार बगीचे में आता था।
- उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन में वीडियो दिखाए थे। उसमें वे कुत्ते-बिल्ली व अन्य जानवर दिखा रहे थे। बच्चों से कहते थे कि हमारे साथ चलो तो ये जानवर उन्हें दे देंगे और पिंजरे भी गिफ्ट करेंगे।
साभार – नईदुनिया।



संबंधित समाचार ---
दहशत का ‘द एंड’: 15 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, 5 को घायल करने वाला कैद
गड्ढे ने बिगाड़ा ‘खेल’, सुलह की जगह दिखाया टशन
शाम ढलते ही सजती थी महफिल-ए-जुआ, घेराबंदी कर 5 जुआरियों को दबोचा