madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हुआ था डॉ बागड़े पर केस दर्ज
A case was filed against Dr Bagde for the death of a woman during delivery

A case was filed against Dr Bagde for the death of a woman during delivery

प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हुआ था डॉ बागड़े पर केस दर्ज

निजी अस्पताल में असुरक्षित हुए प्रसव करने के बाद हुई मौत पर केश दर्ज।

धार। इन्ही मिडिया की सुर्ख़ियों में बने रहने वाले डॉक्टर नीरज बागड़े पर पर हुआ था केस दर्ज। आपको बता दे की करीब एक वर्ष 4 माह पूर्व शहर के निजी अस्पताल में असुरक्षित प्रसव कराने के कुछ घंटों के बाद महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही कर FIR दर्ज की थी। प्रथम दृष्टया पूरा मामला अस्पताल प्रबंधन, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित बगैर डिग्री धारक नर्स की लापरवाही का सामने आया था। इसी आधार पर पुलिस ने अस्पताल संचालक और दो डॉक्टरों सहित चार लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था।

http://gkb.a6d.mytemp.website/illegal-hospital-operated-at-clinic/

उस समय पुलिस के मुताबिक पाटीदार अस्पताल संचालक विष्णु पिता पुराजी पटेल, डॉ लीना पति अजेश माइकल, डॉक्टर नीरज पिता जंगलु बागडे सहित नर्स प्रमिला पति अजीत सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। धार का यह पहला ऐसा मामला था, जिसमें अस्पताल प्रबंधन सहित डॉक्टरों के खिलाफ इतनी बड़ी कार्यवाही शहर हुई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त केश में सम्बन्धित डॉक्टर अभी भी कोर्ट के चक्कर काट रहे है।

वही डॉक्टर अब अवैध रूप से महिला मरीजों को बगैर हॉस्पिटल के बेखौफ होकर भर्ती करके इलाज कर रहे है। इतना ही नहीं और भी कई जानकारियां अगली खबर में प्रकाशित होगी। पड़ते रहिए “मध्यभारत लाइव न्यूज़ –  सच के साथ।” 

http://gkb.a6d.mytemp.website/after-publishing-the-news-the-furious-gynecologist-accused-the-journalist-and-threatened-to-take-him-to-court/

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!