A young man died in the world tourist city, he jumped into a deep dangerous ditchA young man died in the world tourist city, he jumped into a deep dangerous ditch

काकड़ा खो की गहरी खतरनाक खाई में युवक ने लगाई छलांग मौत। 

पुलिस ने ग्रामीणों और एसडीआरएफ की सहायता से मशक्कत के बाद 400 फीट नीचे से निकाला मृतक युवक का शव। 

धार। कपिल पारीख – पर्यटन नगरी मांडू की काकड़ा खो की खतरनाक और गहरी खाई में युवक ने छलांग लगा दी। करीब 400 फीट गहरी खाई मै युवक जा गीरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उपस्थित पर्यटकों और ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम आने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और बड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से ऊपर लाया गया।

A young man died in the world tourist city, he jumped into a deep dangerous ditch

घटना बुधवार दोपहर एक की बताई जा रही है। थाना प्रभारी अभय नेमा और एएसआई दिनेश वर्मा ने बताया कि मृतक युवक का नाम दादू पिता रणजीत सिंह निवासी आवलिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हम यहां तत्काल पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। इधर घटना की जानकारी के बाद मृतक युवक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

वीरान जगह से गिरा युवक —

थाना प्रभारी नेमा ने बताया कि जिस जगह से युवक गिरा है। वहां आमतौर पर पर्यटक नहीं जाते हैं। पर्यटक खाई में गिरा है या वह खुद कूदा है अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है।परिवार के लोग मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि युवक किसी बीमारी से भी पीड़ित था सुबह से ही घर से बाहर निकाला था।

A young man died in the world tourist city, he jumped into a deep dangerous ditch

बारिश के कारण शव निकालने में हुई परेशानी —

इधर पुलिस की सूचना पर एस डी आर एफ की टीम मांडू पहुंची। उसके बाद शव को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। गहरी खाई में जाकर मृतक के शव को बाहर लाया गया। लगातार बारिश होने से खाई में उतरने में काफी दिक्कतें हुई और जगह भी चिकनी हो गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल काकड़ा खो सुसाइड पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है और आए दिन यहां हादसे और गंभीर घटनाएं होती रहती है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!