धार। श्री गौड ब्राह्मण महासभा द्वारा समाज गार्डन महालक्ष्मी परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में कई चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी।
कार्यक्रम संयोजक अमित मंडलोई ने बताया कि आयोजन की शुरुआत भगवती मां सरस्वती और भगवान श्री गणेश के पूजन से पं अरूण शुक्ल द्वारा करवाई गई। आयोजन में कोई मंचीय व्यवस्था नहीं थी जिसकी समाजजनों ने सराहना की।

आयोजन में बीएचएमएच, सीसीएमआर, सीसीएमटी, सीजीओ, मास्टर होम्योपैथी रिपेटरी, थेराप्स डॉ चंचल मकवाना, बीएचएमएस, सीसीएमआर, सीसीएमटी, सीजीओ, मास्टर होम्योपैथी रिपेटरी, थेराप्स, स्किन और गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष मकवाना, श्री धारेश्वर अस्पताल की चिकित्सक डॉ सोनाली सुनेर, डॉ. शेखर पटेल, मौखिक कैंसर विशेषज्ञ, कॉस्मेटिक दंत सर्जन डॉ मनीष सिंह, डॉ अतुल चतुर्वेदी, नेत्र चिकित्सक डॉ संचयिका ठाकुर ने परीक्षण कर दवाईयों का निशुल्क वितरण किया।

न्यूट्रिशियन नेहा मकवाना ने निशुल्क बीएमआई टेस्ट कर फिट रहने के तरीके बताए। उन्होंने समाजजनों को डाईट प्लान भी दिया। डॉ मनीषसिंह ने टूथपेस्ट का वितरण किया। समाजसेवी दीपक रावत ने स्वास्थ्य बीमे के लाभ बताए।

संबंधित समाचार ---
सवालों के घेरे में तिरुपति हॉस्पिटल: नियमों को ताक पर रखकर मिली परमिशन, सड़क बनी निजी पार्किंग!रसूख के आगे प्रशासन बेबस?
अपहरण और दुष्कर्म का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दो माह से चल रहा था फरार, एसपी ने घोषित किया इनाम
घोड़ा चौपाटी से मांडव नाका मार्ग पर पैदल चलना दूभर, बिना पार्किंग व्यवस्था के संचालित हो रहे निजी अस्पताल