पूर्व केंद्रीय मंत्री वर्मा विधायक नीना वर्मा कालू सिंह ठाकुर को भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिलाई सक्रिय सदस्यता।
धार। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज सोमानी के नेतृत्व में भाजपा जिला सदस्यता टोली ने भाजपा भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, धार विधानसभा क्षेत्र विधायक श्रीमती नीना वर्मा, धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर को भाजपा सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदन प्राप्त कर सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराकर अभियान का शुभारंभ किया।

श्री सोमानी ने बताया कि रविवार को जिले के सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बनकर इतिहास बनाएंगे। पार्टी के संविधान के अनुसार प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। प्रदेश संगठन ने सक्रिय सदस्य बनने के लिए 50 सदस्य बनाना अनिवार्य किया गया है। सक्रिय सदस्यता अभियान 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रकाश धाकड़ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल जिला कार्यालय मंत्री जगदीश जाट,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


You must be logged in to post a comment.