Major accident at Delhi International Airport, information of roof collapseMajor accident at Delhi International Airport, information of roof collapse

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल -1 पर छत गिरी, तीन वाहन छतिग्रस्त। 

नई दिल्ली। शुक्रवार की सुबह आज दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर आज सुबह बड़ी घटना हो गई। अचानक छत का ऊपरी हिस्सा गिर गया। इसके चलते वहां कई गाड़ियां चपेट में आ गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं। दिल्ली फायर सर्विस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सभी को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची हुई है।

इसकी पुष्टि फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने की है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। इस हदसे में कई गाड़ियों का नुकसान भी हुआ है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर टर्मिनल1 पर हुए हादसे के बाद से लोगों को निकाले जाने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाने का काम शुरू है। आगे की कार्रवाई मौके पर की जा रही है।

फायर सर्विस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5.30 बजे उन्हें कॉल पर सूचना मिली की इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

इस हादसे की वजह से किसी फ्लाइट की उड़ान पर कोई असर पड़ा है या नहीं इस बारे में अभी पुष्टि नहीं की गई है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!