Shyam Hospital doctors' success in making complex operations successfulShyam Hospital doctors' success in making complex operations successful

धार। शहर के श्री श्याम हॉस्पिटल में सर्जन डॉ संजय अनिल राठौर ने एक बहुत ही जटिल ऑपरेशन करके 50 वर्षीय महिला को जीवन दान दिया। ऐसे ऑपरेशन बहुत ही चुनोतीपूर्ण होते है और इसके लिए पूरी सावधानी के साथ मरीज व परिजनों को भी मानसिक रूप से माजबूत होना पड़ता है।

श्री श्याम हॉस्पिटल के रेसीडेंट चिकित्सक डॉ आशीष सिंह चौहान ने बताया की धापूबाई पति शंकर चौहान निवासी सेमरोड तहसील पेटलावद जिला झाबुआ को बहुत समय से पेट में दर्द और इससे जुडी समस्या रहती थी। मरीज की जांचे एवं सिटी स्कैन करने पर पता लगा कि धापूबाई के पेट मे 5 किलो के लगभग बड़ी गठन है और इनका तत्काल ऑपरेशन करना जरुरी है। जिससे ऑपरेशन के पूर्व से ही डॉ आशीष डामोर ने मेडिकल चेकअप करके ऑपरेशन के लिए फिटनेस दिया।

ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा और लगभग 4.8 किलोग्राम की गठन को सफलता पूर्वक निकाल दिया। अब मरीज खतरे से बहार है एवं निकली गयी 4.8 किलोग्राम वजनी गठन को हिस्टोपैथोलॉजी जाँच के लिये भेजा गया है।

मरीज का पूरा ऑपरेशन आयुष्मान निरामया योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया है। डॉ संजय अनिल राठौर ने कहा कि एक चिकित्सक और चिकित्सालय के लिए यह पल बहुत आनंददायक और सुकूनभरा होता है, जब इस तरह के जटिल बीमारी वाले ऑपरेशन सफलता से हो जाते है। और ईश्वर से प्रार्थना है कि हमे इतना सामर्थ्य दे कि हम मरीजो की जान बचाने में सहायक हो सके ताकि हमारा चिकित्सक होना सफल रहे।

उक्त जानकारी श्री श्याम हॉस्पिटल की संचालिका डॉ रश्मि पाटीदार द्वारा दी गई।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!