madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » सड़क पर पार्किंग का सच उजागर करने से बौखलाया अस्पताल प्रबंधन, पत्रकार की आवाज दबाने के लिए थाने में की शिकायत
Hospital management, rattled by journalist's exposure of on-street parking, files police complaint to silence journalist

Hospital management, rattled by journalist's exposure of on-street parking, files police complaint to silence journalist

सड़क पर पार्किंग का सच उजागर करने से बौखलाया अस्पताल प्रबंधन, पत्रकार की आवाज दबाने के लिए थाने में की शिकायत

धार (म.प्र.)। शहर की यातायात व्यवस्था को बाधित कर मुख्य मार्गों को अवैध पार्किंग स्थल बनाने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ रहा है। जनहित में समाचार प्रकाशित करने से बौखलाए तिरुपति हॉस्पिटल प्रबंधन ने अब पत्रकार को डराने और दबाने के उद्देश्य से पुलिस थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
यह है पूरा मामला —
शहर में संचालित निजी चिकित्सालयों के बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों के वाहन मुख्य सड़क पर ही खड़े किए जा रहे हैं। इससे आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से ‘मध्य भारत लाइव न्यूज़’ के संचालक एवं संपादक तथा ‘त्रिनेत्र की नजर’ अखबार के संभागीय ब्यूरो कमलगिरी गोस्वामी द्वारा इस गंभीर मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
अस्पताल प्रबंधन की बौखलाहट —

लगातार जनहितैषी खबरें प्रकाशित होने से तिरुपति हॉस्पिटल के संचालक में बौखलाहट देखी जा रही है। पार्किंग की व्यवस्था सुधारने के बजाय अस्पताल प्रबंधन ने सच लिखने वाले पत्रकार की आवाज दबाने का रास्ता चुना है। इसी के तहत पत्रकार कमलगिरी गोस्वामी पर दबाव बनाने और उन्हें डराने-धमकाने की नीयत से थाने में ऑनलाइन शिकायत की गई है।
प्रेस की स्वतंत्रता पर सवाल —
जनहित के मुद्दों और यातायात की समस्या को प्रशासन के संज्ञान में लाने पर पत्रकार के खिलाफ की जा रही इस तरह की कार्रवाई से स्थानीय मीडिया जगत में रोष है। पत्रकारों का कहना है कि अव्यवस्थाओं को उजागर करना मीडिया का दायित्व है और इस तरह की दबाव की राजनीति से सच को दबाया नहीं जा सकता।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!