देपालपुर/इंदौर। पुलिस अधीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) राजेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कृष्णा एवं एसडीओपी देपालपुर संधप्रिय सम्राट (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना देपालपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
मामले का संक्षिप्त विवरण —
दिनांक 02.08.2026 को सुबह मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति 5 सो के जाली नोट लेकर घूम रहा था।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम को पंचों के साथ मौके पर रवाना किया गया। देपालपुर गौतमपुरा रोड स्थित ईट भट्टा क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी ने अपना नाम कुलदीप पिता कल्याण परमार, जाति कलोता, निवासी कृष्ण धाम कॉलोनी, देपालपुर बताया गया।
आरोपी के कब्जे से ₹500 के 04 जाली नोट बरामद किए जो असली नोटों के जैसे दिखाई देते हैं।
चारों नोटों को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना देपालपुर लाया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 180 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध।
आरोपी से जाली नोटों के स्रोत, प्राप्त करने के तरीकों तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी है।
सराहनीय योगदान —
उनि रविन्द्र सिंह सगर प्र.आर. राधेश्याम गावड़ प्र.आर. 3006 राजेन्द्र सुमन आर. 2277 अमित सिंह आर. 2236 दीपेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित समाचार ---
रहवासी क्षेत्र के घर पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ से क्षेत्र वाशियों में आक्रोश
कम्पनी के द्वारा भविष्य निधि का गबन, नहीं मिल श्रमिकों को को PF
सकल पंच रजक समाज की वार्षिक बैठक एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति