madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » अवैध सट्टे के अड्डे पर कोतवाली पुलिस की दबिश, पुलिस को देख भागे सटोरिये; 6 बाइकें जब्त

अवैध सट्टे के अड्डे पर कोतवाली पुलिस की दबिश, पुलिस को देख भागे सटोरिये; 6 बाइकें जब्त

धार। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बागड़िया और दिलौरा के बीच स्थित तालाब के पास चोरी-छिपे चलाए जा रहे अवैध सट्टे के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की भनक लगते ही मौके से सटोरिये भाग निकले, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से करीब 6 मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बागड़िया और दिलौरा के बीच बने तालाब के समीप सुनसान जगह का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर अवैध सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया और मौके पर दबिश देने के लिए रवाना किया।
पुलिस को देखते ही मची भगदड़
जैसे ही पुलिस की टीम ने तालाब क्षेत्र की घेराबंदी कर दबिश दी, वहां मौजूद सटोरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को अपनी ओर आता देख सभी आरोपी अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
धारा 25 के तहत वाहन जब्त
पुलिस ने मौके से लावारिस हालत में खड़ी करीब 6 बाइकों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें कोतवाली थाने लाया गया। पुलिस ने इन सभी वाहनों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 25 के तहत जब्ती की कार्रवाई की है। नगर निरीक्षक, कोतवाली थाना प्रभारी- ईश्वर सिंह चौहान धार।
जब्त किए गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार सटोरियों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!