Home » मध्यप्रदेश » नौकरी के बहाने बुलाकर, शराब पिलाकर दो दोस्तों से करवाया रेप
Called on the pretext of a job, made her drink alcohol and got her raped by two friends.

Called on the pretext of a job, made her drink alcohol and got her raped by two friends.

नौकरी के बहाने बुलाकर, शराब पिलाकर दो दोस्तों से करवाया रेप

नौकरी के बहाने सहेलियों ने बुलाया भोपाल, शराब पिलाकर दो दोस्तों के करवाया रेप; दो महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार।

भोपाल। बागसेवनिया में एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उसकी बड़ी बहन की सहेलियों ने पहले किशोरी को नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाया। उसे कमरे में ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाई और फिर नशे की हालत का फायदा उठाकर युवकों के सामने परोस दिया, जहां उससे रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

अगली सुबह जब पीड़िता का नशा उतरा और रात की घटना का एहसास हुआ तो वह वापस अपने गांव चली गई। उसने घर में पूरी बात बताई और फिर परिजनों के साथ भोपाल पहुंचकर बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बागसेवनिया पुलिस ने केस दर्ज कर दो युवतियों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

  • पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता छिंदवाड़ा जिले की रहने वाली है। वह 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थी। उसकी बड़ी बहन की सहेली मोनिका इंदौरिया पीड़िता की पूर्व से परिचित हैं। मूलत: छिंदवाड़ा की रहने वाली मोनिका और उसकी सहेली रेणुका बुनकर भोपाल के विद्या नगर में किराए के फ्लैट में रहती हैं। मोनिका लंबे समय से पीड़िता से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जुड़ी थी। दोनों की फोन पर भी बातचीत होती थी।
  • पिछले दिनों मोनिका ने पीड़िता को नौकरी और कालेज में एडमिशन का झांसा देकर भोपाल बुलाया था। 18 मार्च को पीड़िता भोपाल पहुंची, जहां मोनिका उसे अपने विद्यानगर स्थित फ्लैट पर ले गई। सहेली रेणुका से मिलवाया। इस दौरान पीड़िता नहाने गई, तो मोनिका ने अपने दोस्त निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर को फ्लैट पर बुला लिया। रात करीब 8 बजे दोनों आरोपी वहां पहुंचे।
  • आरोप है कि मोनिका इंदौरिया, निखिल सिंह और अतुल मेड़ेकर ने पीड़िता को जबरन शराब पिलाई, जिससे वह बदहवास हो गई। उसके बाद रात करीब 9 बजे आरोपी युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मोनिका और रेणुका ने उनका सहयोग किया।
  • पीड़िता के अनुसार, उसे अहसास हो रहा था कि उसके साथ गलत हो रहा है, लेकिन नशे के कारण वह विरोध नहीं कर सकी। अगली सुबह होश आने पर पीड़िता बिना किसी को बताए फ्लैट से निकल गई। छिंदवाड़ा लौट गई। कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ने पर उसने मां को पूरी घटना बताई।
  • उसके बाद 27 मार्च को मां के साथ भोपाल पहुंची। बागसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मोनिका इंदौरिया और रेणुका बुनकर को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर बालाघाट निवासी निखिल सिंह (32) और अतुल मेड़ेकर (30) को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बागसेवनिया थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि महिला आरोपियों ने सहयोग किया है, जबकि निखिल, अतुल दुष्कर्म के आरोपी हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!