madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » अंधा कत्ल उजागर : सामान दिलाने का झांसा देकर गला घोंटा
Blind murder exposed: Strangled after being lured with the promise of getting goods

Blind murder exposed: Strangled after being lured with the promise of getting goods

अंधा कत्ल उजागर : सामान दिलाने का झांसा देकर गला घोंटा

धार में अंधा कत्ल उजागर : सामान दिलाने का झांसा देकर महिला का गला घोंटा, इंदौर से जुड़े मर्डर के तार।

धार में नाले से मिला महिला का शव, संदेही रमेश पर मुकदमा दर्ज।

धार। धार के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामान दिलाने का झांसा देकर एक महिला की बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी महिला को इंदौर से धार लाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए न सिर्फ नाले से मिले अज्ञात शव की शिनाख्त की, बल्कि हत्या की कड़ियों को जोड़ते हुए संदेही के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

यह पूरी वारदात धार के थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत 34 बटालियन के पीछे, तुर्क बगड़ी बायपास स्थित जेतपुरा वेयर हाउस के आगे अंजाम दी गई। यहाँ शुक्रवार, 10 जुलाई को दोपहर करीब 3:22 बजे एक अज्ञात महिला की हत्या की गई, जिसका शव सड़क के नीचे बने एक नाले से बरामद हुआ। मृतका की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष थी। वह अपने पति की मृत्यु के बाद, सांवेर (जिला इंदौर) के ग्राम धरमपुरी निवासी पप्पू पिता जमनालाल असरेट (28 वर्ष) के साथ किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस ने इस मामले में नालछा थाने के ग्राम सोडपुर निवासी संदेही रमेश उर्फ दुबलिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

ऐसे खुला अंधे कत्ल का राज —

शुक्रवार को नाले में शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला, तो महिला के गले पर कपड़ा बंधा हुआ था और सिर पर चोट के निशान थे। स्थिति संदिग्ध होने के कारण फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

शुरुआत में शव अज्ञात होने के कारण पुलिस ने मर्ग क्रमांक 48/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आरोपी रमेश महिला को रानीपुरा (इंदौर) से कटलरी का सामान खरीदने का झांसा देकर अपने साथ धार लाया था। यहाँ उसने महिला के साथ मारपीट की और गला घोटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। शव मिलने और उसकी पहचान होने में समय लगने के कारण, अगले दिन 11 जुलाई को शाम 03:44 बजे मर्ग जांच पूरी होने के बाद औपचारिक एफआईआर दर्ज की गई।

कोतवाली थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदेही रमेश उर्फ दुबलिया को गिरफ्तार कर लिया है। रमेश से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही महिला की हत्या का खुलासा किया जाएगा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!