Home » मध्यप्रदेश » गणगौर जुलूस में बवाल: डीजे को लेकर विवाद, महिला से मारपीट

धार। (Sunil Yadav) जिले के धरमपुरी में गणगौर माता के जुलूस के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। डीजे बजाने और नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार फरियादी रीनाबाई पति महेश आर्य (40), निवासी पुनर्वास धरमपुरी ने शिकायत दर्ज कराई है। घटना 23 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे जनपद पंचायत के सामने की बताई जा रही है।

फरियादी के अनुसार वह गणगौर माता का जुलूस लेकर मांझी धर्मशाला से शीतला माता घाट पानी पिलाने गए थे। जुलूस वापस लौटते समय जनपद पंचायत के पास पहुंचने पर आरोपी मायाबाई, कमल वर्मा और केशव वर्मा ने डीजे बजाने और नाचने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

आरोप है कि तीनों ने डीजे पर पत्थर फेंके और विरोध करने पर मायाबाई ने रीनाबाई का ब्लाउज पकड़कर झूमाझटकी करते हुए नीचे गिरा दिया और लात-घूंसे से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें पेट व शरीर में अंदरूनी चोटें आईं।

वहीं कमल और केशव ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए राधेश्याम वर्मा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उन्हें चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। झगड़े के दौरान फरियादी की चांदी की चेन और सोने का पेंडल भी गिर गया जो नही मिला, गायब हो गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और पूरे प्रकरण की जांच जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!