इंदौर। इंदौर शहर एवं आसपास के क्षेत्र सहित धार शहर के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लग रही है इसके पीछे एकमात्र कारण यह बताया जा रहा है कि आम जनता के बीच पेट्रोल डीजल के उपयोगिता को लेकर चिंता चिंता देखी जा रही है।
हालांकि एकदम पेट्रोल पंप पर बढ़ रही भीड़ को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान आया है कि अफवाहों से बचें, अफवाहों पर ध्यान ना दें केंद्र एवं राज्य सरकार के पास पर्याप्त ईंधन है।
इंदौर में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है, न ही डिपो पर कोई कमी है, अफवाहों पर ध्यान ना दें लोग और पंप पर एक साथ इतनी भीड़ न लगे अपनी जरूरत के अनुरूप उपयोग में आने इतना ही ईंधन खरीदे।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक का बयान….
लोगों ने अफवाहों के चलते पेट्रोल डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर बढ़ाई भीड़…..
अफवाह फैलाने वालों पर भी होगा एक्शन…
खाद्य आपूर्ति नियंत्रक इंदौर- मोहनलाल मारू द्वारा जानकारी दी गई कि पेट्रोल डीजल की किसी तरह की कोई किल्लत नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें… जरुरत के अनुसार ही डीजल-पेट्रोल खरीदें।

संबंधित समाचार ---
ढाबों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की दबिश, ढाबों पर कार्रवाई में 44 प्रकरण दर्ज
पुलिसकर्मी को फिर कुटा, इस बार ASI के भाई ने प्रधान आरक्षक की कर दी पिटाई
प्रमोशन के बाद भी लटकी रहेगी तलवार, गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के आधार पर डिमोशन भी हो सकता है !