धार। (सुनील यादव) जिले के मनावर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि एक ही कॉलोनी में न्यायाधीशों के घर लगातार निशाने पर आ रहे हैं। रुखमणी रेसिडेंसी में एक और न्यायाधीश के आवास का ताला तोड़कर बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मनावर थाना पुलिस के अनुसार फरियादी विजय पिता आनंदसिंह चौहान, निवासी नजारत अनुभाग मनावर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 मार्च की रात 12:05 बजे से सुबह 4:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
बताया गया कि रुखमणी रेसिडेंसी, सिंघाना रोड स्थित द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश के आवासीय मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखे 500-500 रुपये के आठ नोट, कुल 4 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, खासकर इसलिए क्योंकि इसी इलाके में न्यायिक अधिकारियों के घर लगातार निशाना बन रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457 और 380 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया तथा चोरों की तलाश जारी है।

संबंधित समाचार ---
ढाबों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की दबिश, ढाबों पर कार्रवाई में 44 प्रकरण दर्ज
पुलिसकर्मी को फिर कुटा, इस बार ASI के भाई ने प्रधान आरक्षक की कर दी पिटाई
प्रमोशन के बाद भी लटकी रहेगी तलवार, गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के आधार पर डिमोशन भी हो सकता है !