धार। (सुनील यादव) जिले के मनावर थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। युवक को “बड़ा बनने” की बात कहने पर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनावर थाना पुलिस के अनुसार फरियादी हेमन्द पिता जगदीश अलावा (23) निवासी हरिजन मोहल्ला, ग्राम बालीपुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि 22 मार्च 2026 की शाम करीब 5:30 बजे उसके घर के सामने घटना घटित हुई।
फरियादी के मुताबिक आरोपी भूपेन्द्र पिता भगवान, निवासी बालीपुर, उससे यह कहते हुए उलझ गया कि “तू बड़ा बनता है और चन्दन के साथ घूमता है।” इसके बाद आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देना शुरू कर दीं।
आरोप है कि विवाद के दौरान भूपेन्द्र ने हाथ में लिए चाकू से फरियादी पर हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ के कंधे के नीचे गंभीर चोट आई। घटना के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 324 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार ---
जिले में लगातार बढ़ रहे रिश्वतखोरी के मामले, नगत लेते धरे गए पटवारी
आंगनवाड़ी निर्माण में वित्तीय अनियमितता के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा विवाद
जिम्मेदार कौन आम जनता मौन पर्यावरण दिवस एक दिन का शोर