Home » मध्यप्रदेश » भगवान परशुराम जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
Cultural program organized on Lord Parshuram Jayanti

Cultural program organized on Lord Parshuram Jayanti

भगवान परशुराम जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

धार। (प्रवीण शर्मा – विधिक सलाहकार, मध्यभारत लाइव) परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन।  शुरुआत बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से की गई।

Cultural program organized on Lord Parshuram Jayanti

उत्सव का श्री गणेश भगवान परशुरामजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात ब्राह्मण समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने धार्मिक थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। एक बाल कलाकार अनिकेत मिश्रा द्वारा भगवान परशुराम का वेश धारण कर सभी मन मोह लिया। पंडित हर्षित मिश्रा मित्र मंडल द्वारा हनुमान चालीसा एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई।

Cultural program organized on Lord Parshuram Jayanti

कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागियों को अतिथिगण द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्वास पांडे, धर्मेंद्र जोशी, अशोक शास्त्री, छोटू शास्त्री, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी, ऋषि भार्गव, गोटू शुक्ला, प्रवीण शर्मा, वरदान तिवारी, जितेंद्र पांड्या, पुनीत तिवारी, राजा शर्मा, मीना दुबे, पूनम शर्मा, सोनल दुबे, जागृति शर्मा, सोनल शर्मा, प्रियंका शर्मा, इति वैष्णव सहित महिला मंडल एवं युवा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!