सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धार। (प्रवीण शर्मा – विधिक सलाहकार, मध्यभारत लाइव) परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन। शुरुआत बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम से की गई।

उत्सव का श्री गणेश भगवान परशुरामजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात ब्राह्मण समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने धार्मिक थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। एक बाल कलाकार अनिकेत मिश्रा द्वारा भगवान परशुराम का वेश धारण कर सभी मन मोह लिया। पंडित हर्षित मिश्रा मित्र मंडल द्वारा हनुमान चालीसा एवं भजनों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागियों को अतिथिगण द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्वास पांडे, धर्मेंद्र जोशी, अशोक शास्त्री, छोटू शास्त्री, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अनिल तिवारी, ऋषि भार्गव, गोटू शुक्ला, प्रवीण शर्मा, वरदान तिवारी, जितेंद्र पांड्या, पुनीत तिवारी, राजा शर्मा, मीना दुबे, पूनम शर्मा, सोनल दुबे, जागृति शर्मा, सोनल शर्मा, प्रियंका शर्मा, इति वैष्णव सहित महिला मंडल एवं युवा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार ---
जुए के अड्डे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: 5 आरोपी, कार और नगदी समेत कुल 93 हजार जब्त
रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, छर्रे लगने से युवक गंभीर
नानंदखेड़ा पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर धांधली; कागजों पर दिखे कार्य, जमीन पर कुछ नहीं