Home » मध्यप्रदेश » टापरी में चल रहा था जुए का अड्डा, दबिश में 7 जुआरी गिरफ्तार

धार। जहां एक और जिला पुलिस कप्तान ने संपूर्ण जिले में जुए सट्टे जैसे अवैध कारोबार पर रोक लगा रखी है, वहीं जिले के कानवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के समीप टापरी में चोरी-छिपे चल रहे जुए के खेल पर कानवन पुलिस ने अचानक दबिश देकर बड़ा खुलासा किया।

खेत के बीच बने ठिकाने पर चल रहे इस अवैध जुआ अड्डे से 7 लोगों को रंगे हाथों पकडा गया।

कानवन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोद से करीब 7 किलोमीटर पश्चिम शंकर के खेत में बनी एक टापरी में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ सट्टा खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने 7 आरोपियों को ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए पकड़ लिया। मौके से कुल 35,000 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।

पकड़े गए आरोपी:

राकेश राठौर (कोद), ललित गुजराती (बिडवाल), जयप्रकाश पाटीदार (गाजनोद), कैलाश धाकड़ (कडोद), संजय मारु (बरमण्डल), राजेश पाटीदार (औसार) और अर्जुनसिंह राजपूत (बदनावर)।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही इस तरह के अवैध अड्डों पर लगातार कार्रवाई करने की बात कही है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!