madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » सरकारी संपत्ति खा रही धूल, जनता हो रही परेशान जिम्मेदार मोन आखिर क्यों ?
Government property is gathering dust, people are getting troubled, why are the responsible people silent?

Government property is gathering dust, people are getting troubled, why are the responsible people silent?

सरकारी संपत्ति खा रही धूल, जनता हो रही परेशान जिम्मेदार मोन आखिर क्यों ?

कुक्षि/धार। लकी जाजू – बाघ नगर (कुक्षी) में मुख्यमंत्री हाट बाजार का निर्माण होने के बावजूद मुख्य मार्ग पर सब्जी की दुकानें सजने और प्रशासनिक उदासीनता के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से जनता बेहद परेशान है। इस जन समस्या के समाधान और उचित कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है यह चिंता का विषय है।
बाघ नगर क्षेत्र पर्यटन एवं व्यावसायिक दृष्टि से अपने आप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बाघ में कई बड़े मंदिर एवं पांडव कालीन गुफाएं हैं, जिसे देखने के लिए देश-विदेश से लोग वहां पहुंचते हैं। इसके कारण भी वहां पर लगातार यातायात का दबाव बना हुआ रहता है। बाघ नगर में फुटकर विक्रेता एवं ठेला गाड़ी लगाने वाले नगर के मुख्य मार्ग को बाधित करते हैं। जिससे लगातार जाम की स्थिति बनती है। इस जाम की स्थिति से निपटने के लिए बाघ नगर में मुख्यमंत्री हाट बाजार का निर्माण किया गया था। जहां पर यह फुटकर विक्रेता अपनी दुकान लगाकर अपनी सामग्री को बेच सके, लेकिन ग्राम पंचायत व स्थानिय प्रशासन की लापरवाही व उदासीनता के चलते यह लोग नगर में अपनी दुकान लगाते हैं। जिससे लगातार हादसे से व दुर्घटनाए घटित हो रही है। जल्द ही अगर अतिक्रमणकारियों व दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े हादसे होने की संभावना है।
आप निम्नलिखित माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
  1. सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline 181): मध्यप्रदेश सरकार की इस हेल्पलाइन पर ‘181’ डायल करके या मोबाइल ऐप/वेबसाइट के जरिए शिकायत दर्ज कराएं। यहां दर्ज शिकायतों की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाती है, जिससे जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बनता है।
  2. समाधान ऑनलाइन: आप अपनी समस्या को मध्यप्रदेश सरकार के ‘समाधान ऑनलाइन’ पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं, जहां सीधे जिला कलेक्टर स्तर पर मामलों की निगरानी की जाती है।
  3. जिला कलेक्टर कार्यालय (धार) में शिकायत: आप जनसुनवाई (प्रत्येक मंगलवार) के दिन धार कलेक्टर या कुक्षी एसडीएम (SDM) कार्यालय में लिखित रूप में आवेदन दे सकते हैं। आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख करें कि बार-बार शिकायत के बाद भी स्थानीय पंचायतें कार्रवाई नहीं कर रही हैं।
  4. पीजी पोर्टल (PG Portal): केंद्र और राज्य सरकार के लोक शिकायत निवारण पोर्टल (pgportal.gov.in) पर भी स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।
प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम (जैसे अतिक्रमण हटाना और विक्रेताओं को हाट बाजार में अनिवार्य रूप से स्थानांतरित करना) उठाए जाने के बाद ही नगर की जनता को इस दैनिक ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिल सकेगी।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!