Large scale administrative reshuffle, SP and collector of many districts will be changed

” आज हटेगी आचार संहिता “

बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होंगे, IG और DIG रैंक के अधिकारियों में भी देखने को मिलेगा फेरबदल।

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान 16 मार्च से प्रभाव सील हुई आदर्श आचारण संहिता अब चुनाव समाप्ति के साथ 82 दिनों बाद हटेगी। 

आने वाले दिनों बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल होंगे —

विधानसभा चुनाव होने के बाद एवं नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव की सरकार का संचालन शुरू होते ही लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया था। जिसके बाद मंत्रियों और विधायकों के मनपसंद अधिकारियों के तबादले नहीं हो पाए थे। आपको बता दे कि अब आने वाले समय में बहुत ही जल्द प्रशासनिक अमले में बड़े फेरबदल देखने को मिलेंगे। कई जिलों के एसपी और कलेक्टर भी बदले जा सकते है। बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी के साथ ही विभागों में भी ट्रांसर्फर पोस्टिंग खुलेगी। 

MP में आधा दर्जन SP जायेंगे बदले —

IG और DIG रैंक के अधिकारियों में भी देखने को मिलेगा फेरबदल।

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तेज तर्रार IPS को जिम्मा सौंपने पर चल रहा है मंथन। सरकार राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर गंभीर है, ऐसे में बेहतर परिणाम नहीं देने वाले कई IPS अफसर जायेंगे बदले। IPS अधिकारियों के काम की समीक्षा के साथ जिले में कप्तान बदलने के लिए अपराध का देखा जायेगा ग्राफ।

सरकार के कामकाज में अब आएगी तेज़ी —

जल्द ही सीएम मोहन यादव अपने अनुसार अब सरकार के कामकाज को गति देने के लिए अधिकारियों को तैनाती करेंगे। नगर निगम, लोक निर्माण समेत विधायकों और मंत्रियों की निधि से नए काम कराए जा सकेंगे। 

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर जो रोक लगी थी वो भी हट जाएगी, इसके बाद वे भी छुट्टियां ले पाएंगे।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

By KAMALGIRI GOSWAMI

संचालक एवं संपादक – कमलगिरी गोस्वामी, पत्रकारिता - अनुभव 17 वर्ष से अधिक। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में प्रेस फोटोग्राफर से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। सन 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। वर्ष 2018 से आज तक सम्पादक मध्यभारत लाइव न्यूज़। Director and Editor – Kamalgiri Goswami, Journalism - Experience: More than 17 years. Journalism Work – Started as Press Photographer in 2008 and worked as City Reporter in 2011. In the year 2016, worked as District Bureau in Newspaper and News Channel. Editor Madhya Bharat Live News from year 2018 till date.

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!