धार। (सुनील यादव) जिले के धामनोद नगर में एक महिला की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया है। शुरुआती तौर पर सामान्य मौत माने जा रहे मामले में शव परीक्षण रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि धामनोद थाना क्षेत्र में एबी रोड स्थित एम पी ई बी ऑफिस के पास रहने वाली 35 वर्षीय मंजु पाटीदार की 18 मार्च को घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होना पाया गया था। घटना दोपहर करीब 12 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही थी।
शुरुआत में मामले को मर्ग के रूप में दर्ज कर जांच की जांच की गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी। जांच के दौरान डॉक्टरों द्वारा दी गई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मृतिका के गले पर जो निशान मिले हैं, वे क्षैतिज (Horizontal) और लगभग पूर्ण (near complete) थे, जो सामान्य आत्महत्या की स्थिति में संभव नहीं माने जाते।
इस प्रकार की महत्वपूर्ण मेडिकल राय के बाद पुलिस ने मर्ग जांच के आधार पर इसे हत्या का मामला मानते हुए 26 मार्च को धारा 103(1) बीएनएस 302 के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला की हत्या किन परिस्थितियों में और किसके द्वारा की गई।
इनका कहना है —
मर्ग जांच में मेडिकल साक्ष सामने आए थे जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, आगे की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। DSP- मोनिका सिंह, अनुविभागी अधिकारी पुलिस धामनोद।


संबंधित समाचार ---
पत्नी की बेवफाई और प्रताड़ना से टूटा पति, वीडियो बनाकर दी जान
शादी का झांसा… ओर ठगी! धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला
जिले में चोरों का आतंक, कहीं घर का ताला टूटा तो कहीं मवेशी और बाइक गायब