22/05/2025

madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Voting will be done at 10 lakh 50 thousand polling stations with 55 lakh EVMs.

Voting will be done at 10 lakh 50 thousand polling stations with 55 lakh EVMs.

55 लाख ईवीएम से होगी दस लाख पचास हजार पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग

एक करोड़ 80 लाख इस लोकसभा चुनाव में नए वोटर :- राजीव कुमार , मुख्य चुनाव आयुक्त।

दिल्ली। 16 जून के पहले लोकसभा चुनाव के नतीजे आ जायेगे। 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।
दस लाख पचास हजार पोलिंग स्टेशन होंगे।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो रहा है।

कितने वोटर्स करंगे मतदान —

देश में 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। 21 करोड़ युवा वोटर्स है।

47.1 करोड़ महिला मतदाता, 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता। 

85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता घर से वोट करेंगे :- राजीव कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त।

10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होने कहा कि 2 साल तक चुनावों की तैयारी की है।

राजीव कुमार बोले- ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नारा देते हुए कहा कि चुनाव का पर्व, देश का गर्व। उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव लोकतंत्र का पर्व होता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है। भारत के चुनाव पर पूरी दुनिया की नज़र है। हमारा वादा है कि हम राष्ट्रीय चुनाव इस तरह से कराएंगे जिससे विश्व मंच पर भारत की चमक बढ़ सके।

राज्यों में जाकर समीक्षा की है। हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। इस बार करीब 97 करोड़ वोटर्स है। 21 करोड़ युवा वोटर्स है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बोले कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म हो रहा है। 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। 55 लाख से ज्यादा ईवीएम हैं। सीईसी ने कहा कि चुनाव आयोग अब तक 17 आम चुनाव और 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करवा चुका है। 16 राष्ट्रपति चुनाव और 16 उपराष्ट्रपति चुनाव भी चुनाव आयोग ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि 2 साल तक चुनावों की तैयारी की है।

पार्टी को बताना होगा यदि आपराधिक मामले वाले को टिकट दिया तो क्यों दूसरे को नहीं दिया टिकट।

2100 ऑब्जर्वर रहेंगे। 80 दिन की आचार संहिता।

MP की 29 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में चुनाव: भोपाल में 7 मई, इंदौर सीट पर 13 मई को वोटिंग। 

सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों पर होगा मतदान —

👉पहले चरण-19 अप्रैल (102) सीटों पर वोटिंग।

👉दूसरा चरण-26 अप्रैल (89) सीटों पर वोटिंग।

👉तीसरा चरण-7 मई (94) सीटों पर वोटिंग।

👉चौथा चरण-13 मई (96) सीटों पर वोटिंग।

👉पांचवा चरण-20 मई (49) सीटों पर वोटिंग।

👉छठा चरण-25 मई (57) सीटों पर वोटिंग।

👉सातवां चरण-1 जून (57 ) सीटों पर वोटिंग।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

Discover more from madhyabharatlive

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading