madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » लाखों की लागत से बनी पानी की टंकियां बनीं शो-पीस, ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को मोहताज

लाखों की लागत से बनी पानी की टंकियां बनीं शो-पीस, ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को मोहताज

गंधवानी/धार। जिले की जनपद पंचायत गंधवानी की ग्राम पंचायत जलोकिया में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। शासन द्वारा ग्रामीणों की पेयजल समस्या को दूर करने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई पानी की टंकियां और निर्माण कार्य वर्तमान में महज शो-पीस बनकर रह गए हैं।
दो माह पूर्व बनी टंकियां बेकार, मसलई में काम अधूरा —
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत जलोकिया के अंतर्गत दो माह पूर्व मवेशियों और ग्रामीणों के उपयोग के लिए करीब 6 पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया था। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत की अनदेखी के चलते इनका आज तक कोई उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत के मछलई मजरे में बनाई गई पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी अधूरा पड़ा है, जिससे वह पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो रही है।
लाखो के सौंदर्यीकरण और निर्माण पर भी सवाल —
क्षेत्र में अंतर्गत सौंदर्यीकरण एवं भवन निर्माण के लिए लाखों की राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर वास्तविक कार्य बेहद कम नजर आ रहा है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और धीमी गति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अधूरे और अनुपयोगी निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!