madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » सड़कों पर निजी एंबुलेंस व अस्पताल का कब्जा, जाम और हादसों से जूझ रहा शहर
धार। शहर की प्रमुख सड़कों पर इन दिनों अतिक्रमण और अवैध पार्किंग का बोलबाला है। राजनीतिक रसूख रखने वाले निजी अस्पताल संचालकों और एंबुलेंस चालकों ने मुख्य मार्गों को ही अपना स्थायी पार्किंग स्थल बना लिया है।
मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग का आलम —
  • अस्पताल के सामने कब्जा: तिरुपति हॉस्पिटल के ठीक सामने मुख्य सड़क पर दिनभर अस्पताल की गाड़ियां और एंबुलेंस खड़ी रहती हैं।
  • निजी एंबुलेंस की मनमानी: शहर के कई प्रमुख मार्गों पर निजी ‘दायमा एंबुलेंस’ के वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े नजर आते हैं।
  • हादसों का बढ़ता खतरा: सड़क घिरी होने के कारण धार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
जिम्मेदारों की अनदेखी पर उठते सवाल —
हैरानी की बात यह है कि प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी और नगर पालिका के कर्मचारी इसी मुख्य मार्ग से दिनभर गुजरते हैं, लेकिन उन्हें यह अतिक्रमण नजर नहीं आता।
प्रमुख समाचार पत्रों में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन के इस लचर रवैये के कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता को बदहाली झेलनी पड़ रही है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!