madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » सवालों के घेरे में तिरुपति हॉस्पिटल: नियमों को ताक पर रखकर मिली परमिशन, सड़क बनी निजी पार्किंग!रसूख के आगे प्रशासन बेबस?

सवालों के घेरे में तिरुपति हॉस्पिटल: नियमों को ताक पर रखकर मिली परमिशन, सड़क बनी निजी पार्किंग!रसूख के आगे प्रशासन बेबस?

नियमों को दरकिनार कर संचालित हो रहे तिरुपति हॉस्पिटल पर कब गिरेगी कार्रवाई की गाज?

आम रास्ता बना अस्पताल का पार्किंग जोन, खतरे में राहगीरों की जान; कार्रवाई के इंतजार में धार की जनता।

नियमों को ताक पर रखकर दी गई अनुमति पर उठे सवाल, सड़क पर वाहन खड़े होने से राहगीरों की जान को खतरा; कार्रवाई के इंतजार में शहरवासी।
धार। शहर में नवनिर्मित तिरुपति हॉस्पिटल इन दिनों अपनी चिकित्सा सेवाओं से ज्यादा नियमों की अनदेखी और अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में है। अस्पताल के संचालन को लेकर दी गई प्रशासनिक अनुमतियों पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। आमजन के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर किस दबाव या प्रभाव के चलते नियमों को दरकिनार कर इस चिकित्सालय को संचालन की हरी झंडी दी गई।

सड़क बनी पार्किंग, राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़

अस्पताल प्रबंधन की मनमानी का आलम यह है कि आम नागरिकों के आवागमन के लिए बनी मुख्य सड़क को ही चिकित्सालय का पार्किंग जोन बना दिया गया है। अस्पताल आने वाले वाहन और प्रबंधन से जुड़े लोगों की गाड़ियां बेतरतीब ढंग से सड़क पर ही खड़ी की जा रही हैं। इससे न केवल यातायात बाधित हो रहा है, बल्कि हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि अस्पताल संचालक अपनी मनमानी पर उतारू हैं और आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
जनता का सवाल- कब जागेगा प्रशासन?
लगातार मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। धार की जनता अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। नागरिकों का कहना है कि क्या नियमों का पालन सिर्फ आम आदमी के लिए ही अनिवार्य है?
शहरवासियों को इंतजार है कि प्रशासन कब इस मामले का संज्ञान लेकर नियमों की अनदेखी करने वाले अस्पताल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और आम रास्ते को अतिक्रमण व अवैध पार्किंग से मुक्त कराएगा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!