आईसर एवं स्कूल बस की गंभीर भिड़ंत, स्कूल बच्चों एवं ड्राइवर को गंभीर चोट आई।
धार। (आयुष अग्रवाल) धामनोद की ओर से आयशर वाहन तेज गति से आ रहा था, तभी ग्राम लुन्हेरा में मजदूरों की पिकअप वाहन रोड के किनारे पर खड़ी थी। जिसमें तकरीबन 35 मजदूर बैठे हुए थे जिन्हें किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई।
पिकअप वाहन को टक्कर मार गाड़ी असंतुलन हो गई तभी सामने से आ रही निजी स्कूल बस बगड़ी की स्कूल बस में जोर दार टक्कर मार कर आईसर वाहन सीधे खेत में उतर गई। जिससे स्कूल बस के चालक जीवन एवं बच्चों को गंभीर चोट आई एवं स्कूल बस आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
ग्रामीणों की मदद से स्कूल बस चालक को बाहर निकाला एवं बच्चों सहित ड्राइवर को ग्रामीणों ने अपने निजी वाहन द्वारा धार जिला अस्पताल पहुंचाया। आईसर वाहन भी सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तभी ग्रामीणों ने आईसर वाहन ड्राइवर को भी बाहर निकाला एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आईसर ड्राइवर नशे में धुत था।
ड्राइवर बहुत तेज अंधा धुंध तरीके से आ रहा था, तभी ग्रामीणों ने आईसर ड्राइवर को पकड़ कर नालछा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यह घटना शुक्रवार सुबह 9 बजे के तकरीबन की है।
ड्राइवर विशाल के द्वारा बताया गया कि वह मुंबई से धार की ओर जा रहा था। ड्राइवर विशाल मानपुर का रहने वाला है।


संबंधित समाचार ---
पंचायत सचिव समझते हैं अपने आप को कलेक्टर से भी बड़ा, नहीं उठाते किसी का फोन
जिले में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर जेवर व नगदी पार, बाइक-बोलेरो भी नहीं सुरक्षित
रफ्तार का कहर: दो सड़क हादसों में दो की मौत, लापरवाही बनी जानलेवा