कुक्षी/धार। (लकी जाजू) दर्जी समाज का भव्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 01 नवंबर 2026, रविवार को स्थान: वेदांत रिसॉर्ट, मनावर (धार जिला, मध्य प्रदेश) में सम्पन्न होगा। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के तत्वाधान में नामदेव समाज मनावर, नामदेव समाज बड़वानी और निमाड़ मालवा के समाज जन सम्मिलित होंगे।
- कार्ययोजना और विमोचन: परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर 20 सितंबर 2026 को वेदांत रिसॉर्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की कार्ययोजना बनाई गई और आमंत्रण पंपलेट का विमोचन किया गया।
- इकाई विस्तार: नामदेव समाज विकास परिषद इंदौर संभाग के अंतर्गत विभिन्न जिलों की इकाइयों का गठन और विस्तार किया गया।
- सम्मान और व्यवस्था: बैठक की शुरुआत संत नामदेव जी के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद आए हुए समाजसेवियों का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया और कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए प्रमुखों की नियुक्तियां की गईं।
- मार्गदर्शक: प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, इंदौर संभाग अध्यक्ष सुनील नामदेव (सोनू मनावर), प्रदेश प्रचार मंत्री विजय भाई सुसारी और इंदौर संभाग महामंत्री शैलेंद्र नामदेव बड़वानी।
- अध्यक्षता व अन्य अतिथि: बैठक परिषद के प्रदेश मुख्य संरक्षक मुकेश नामदेव (आशीर्वाद ग्रुप इंदौर) की अध्यक्षता में हुई। इसमें मनावर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी शिवनारायण खल्या, प्रदेश महामंत्री सुभाष वर्मा, सुरेश परमार (दामोदर वंशीय क्षत्रिय गुजराती दर्जी समाज), प्रदेश संगठन मंत्री नरेंद्र लाट साहब, प्रदेश उप महामंत्री शिवानंद अखोटिया और प्रदेश प्रवक्ता नंदकिशोर नामदेव शामिल हुए।
- क्षेत्रीय भागीदारी: कार्यक्रम में भोपाल, इंदौर, धामनोद, मनावर, बड़वानी, सुसारी, कुक्षी, बाग, राजगढ़, गंधवानी, सिंघाना, डेहरी, बाकानेर, दोगांवा, खरगोन और करही आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार ---
इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय: देश की पहली ‘Yamaha R2 M’ बाइक की डिलीवरी उज्ज्वल धार से
जल्द ही इस आशिक का भी भूत उतारेंगे दबंग ठाकरे
मौके पर मचा हड़कंप, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, उलटे पांव वापस लौटना पड़ा