madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय: देश की पहली ‘Yamaha R2 M’ बाइक की डिलीवरी उज्ज्वल धार से

इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय: देश की पहली ‘Yamaha R2 M’ बाइक की डिलीवरी उज्ज्वल धार से

धार के इतिहास में दर्ज हुआ स्वर्णिम अध्याय: देश की पहली ‘Yamaha R2 M‘ बाइक की डिलीवरी उज्ज्वल ऑटोमोबाइल्स से की गई।

जेतपुरा में माता मंदिर के सामने स्थित उज्ज्वल ऑटोमोबाइल्स यामाहा शोरूम में एक विशेष डिलीवरी का आयोजन किया गया। जबलपुर से आए एक युवक ने अपने जन्मदिन के खास मौके को और भी यादगार बनाते हुए भारत में निर्मित नई यामाहा गाड़ी की डिलीवरी ली।
शोरूम प्रबंधन और स्टाफ ने ग्राहक का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए गाड़ी की चाबी सौंपी। इस खास पल को सेलिब्रेट करने के लिए शोरूम में उत्सव का माहौल रहा।
धार। मध्य प्रदेश के धार शहर के जेतपुरा में माता मंदिर के सामने स्थित उज्ज्वल ऑटोमोबाइल्स यामाहा शोरूम ने ऑटोमोबाइल जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। हाल ही में भारत में लॉन्च हुई Yamaha की नई फ्लैगशिप बाइक YZF-R2 M की देश की सबसे पहली डिलीवरी धार शहर से की गई है।
इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर पर धार के यातायात थाना प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर एवं शोरूम के संचालक नेमीचंद बागवान सहित पूरा शोरूम स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।
जन्मदिन पर मिला देश की पहली R2 M का मालिकाना हक
यह खास डिलीवरी जबलपुर के एक युवक के लिए बेहद यादगार बन गई, जिन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर इस शानदार बाईक को अपने नाम किया। भारत में निर्मित इस अत्याधुनिक स्पोर्ट्स बाइक की पहली चाबी जैसे ही युवक को सौंपी गई, पूरा शोरूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
भारत की पहली डिलीवरी का केंद्र बनना धार शहर और उज्ज्वल ऑटोमोबाइल्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने शहर का नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज करा दिया है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!