madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » MP-11 धार » दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोर, 3 लाख का माल ले गए

सोना-चांदी के जेवर, नगदी सहित दस्तावेज भी चोरी।

धार। (प्रधान संपादक- सुनील यादव) जिले की सरदारपुर तहसील के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धुलेट में चोरों ने देर रात एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरो ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश लाखों का माल समेटकर फरार हो गए।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार द्वारा बताया गया कि पुलिस ने नारायण राठौर की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 भादवि में मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है, जल्दी अपराधियों की धर पकड़ की जाएगी।

फरियादीयो के अनुसार, 19 मार्च की रात 1 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, नाक का कांटा, रानी हार, चांदी का कंदोरा, बिछुड़ी, पायजेब सहित अन्य जेवर और करीब 3 लाख रुपये का माल शामिल है। साथ ही जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड वगेरा भी चोरी हो गया।

सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!