madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » अब खैर नहीं गुंडों की, पुलिस ने शहर के बीच खुलेआम निकाला जुलूस
Now the goons are no longer in trouble, the police openly took out a procession in the middle of the city.

Now the goons are no longer in trouble, the police openly took out a procession in the middle of the city.

अब खैर नहीं गुंडों की, पुलिस ने शहर के बीच खुलेआम निकाला जुलूस

धार। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने अपराधियों में कानून का डर पैदा करने का एक मजबूत संदेश दिया है। नवागत पुलिस अधीक्षक (SP) सचिन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है।
इस पूरे घटनाक्रम और पुलिस की कार्यप्रणाली के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
मुख्य घटना और पुलिस कार्रवाई —
  • गंभीर अपराध: आरोपियों ने राह चलते एक महिला और पुरुष पर जानलेवा हमला किया था।
  • त्वरित कार्रवाई: नौगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • सार्वजनिक जुलूस: अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस ने शहर के बीच खुलेआम उनका जुलूस निकाला।
कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख —
  • शांति व्यवस्था: नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने भोजशाला जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भी शहर में शांति बनाए रखने के सफल प्रयास किए हैं।
  • गुंडे-मावलियों पर नकेल: पुलिस कप्तान के सख्त लहजे से साफ है कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
  • जनता में विश्वास: सरेआम जुलूस निकालने जैसी कार्रवाइयों से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है।

घटना का संक्षिप्त विवरण —

दिनांक 20.05.2026 को फरियादिया गायत्री राठौड़ द्वारा थाना नौगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मित्र अभयसिंह कुशवाह के साथ एक्टिवा से घर लौट रही थी। कोर्ट रोड घाटी के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी एक्टिवा रोककर अभयसिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए डण्डों एवं लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट पर थाना नौगांव में अपराध क्रमांक 173/2026 धारा 126(2), 296(A), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। बाद में धारा 109(1) बीएनएस का इजाफा किया गया।

पुलिस कार्यवाही —

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी शुभम एवं अंकित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मनिष पंवार द्वारा एकतरफा प्रेम प्रसंग के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की साजिश रची गई थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संदीप, योगेश एवं राहुल को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी —

  1. अंकित पिता कालुसिंह निनामा, जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी भरावदा चौकी दसई थाना अमझेरा।
  2. शुभम पिता शैलेन्द्र चौहान, जाति भील, उम्र 18 वर्ष 6 माह, निवासी कोर्ट के पीछे हाथीथान।
  3. संदीप पिता संतोष परमार, जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी गयड़ावद थाना तिरला।
  4. योगेश पिता दिनेश डोडियार, जाति भील, उम्र 21 वर्ष, निवासी पिपलदा।
  5. राहुल पिता विष्णु वसुनिया, जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी खिलचीपुरा।

फरार आरोपी —

1. मनिष पंवार पिता नरसिंह पंवार जाति लोहार निवासी रामकृष्ण नगर धार
2. गौतम पिता सुनील डामोर निवासी हाथीथान थाना नौगांव

सराहनीय कार्य —

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हिरुसिंह रावत, थावर सिंह गहलोत, देवेन्द्र परमार, अनिल बीसी, राजेश पाटीदार, साइबर सेल प्रभारी प्रशांत गुंजाल, प्रधान आरक्षक सर्वेश सिंह सोलंकी, सुरज तिवारी, आरक्षक दिलीप यादव, प्रशांत सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!