madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
धार (नौगांव)। पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी —
थाना नौगांव पुलिस को जैतपुरा चौराहा पर वाहन चेकिंग और कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि दो व्यक्ति स्कूटी (क्रमांक MP09DN2581) पर अवैध हथियार लेकर इंदौर की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन रोड पर घेराबंदी की।
एक आरोपी दबोचा, दूसरा खेत की तरफ भागा —
कुछ देर बाद हुलिये से मिलते-जुलते दो संदिग्ध स्कूटी से आते दिखे। पुलिस को सामने देखकर स्कूटी पर पीछे बैठा युवक गाड़ी से कूदकर पास के खेत की ओर भाग गया। हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर स्कूटी चालक को मौके पर ही दबोच लिया।
देशी पिस्टल, जिंदा राउंड और स्कूटी जप्त —
पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सतीष उर्फ सत्या (31 वर्ष), निवासी चंदन नगर इंदौर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैग्जीन, दो जिंदा राउंड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने हथियार और सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट स्कूटी को जप्त कर लिया है। आरोपी हथियार के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज —
नौगांव पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी सतीष उर्फ सत्या और फरार आरोपी चेतन नाथ (निवासी अहीरखेड़ी, इंदौर) के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a) और 27 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
इस सराहनीय कार्यवाही में नौगांव थाना पुलिस स्टाफ सहित सउनि, आरक्षक अनिल बीसी, आरक्षक शंकर, आरक्षक रफीक और सैनिक पिंटु भवेल की मुख्य भूमिका रही।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!