प्रशासन की तैयारी और सुरक्षा उपाय —
- कड़े निर्देश: सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
- सोशल मीडिया पर निगरानी: भ्रामक खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पैनी नजर रखी जा रही है।
- अतिरिक्त बल: सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
नागरिक समाज की अपील —
- शांति की पहल: सोशल मीडिया पर स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
- सहयोग का संदेश: शहर के अमन-चैन को बरकरार रखने के लिए सभी पक्षों से अपने-अपने कार्य शांतिपूर्ण तरीके से करने का आग्रह किया गया है।
इस विषय में कुछ विशेष जानकारी —
यातायात रूट डायवर्जन या प्रतिबंधों: शहर में कई जगह छोटे-छोटे ब्लॉक रहेंगे, जिससे बड़े वाहन एवं एकदम भीड़ को शहर में प्रवेश न करने दिया जाए, साथ ही कई डायवर्सन भी रहेंगे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाएं रखा जा सके। नगर पुलिस अधीक्षक, आईपीएस – सुजावल जग्गा।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन यह स्पष्ट करता है कि शांति, साम्प्रदायिक सौहार्द एवं विधि के शासन को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। शांति बनाए रखें, अफवाहों से बचें, कानून का सम्मान करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार – विजय डावर।
आधिकारिक गाइडलाइंस: जिला पुलिस प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों, धर्मगुरूओं, आगंतुकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की जाती है कि भोजशाला परिसर के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक धार – सचिन शर्मा।
मुख्य दिशा निर्देश —
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश एवं निर्देश बाध्यकारी हैं तथा उनका अक्षरशः पालन कराया जाएगा।
न्यायालय के प्रचलित निर्देशों के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि अथवा माननीय उच्च न्यायालय द्वारा अनुमति न दी गई किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकेगी।
सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से भ्रामक, भड़काऊ, अप्रमाणित अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित न करें।
मीडिया प्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार रिपोर्टिंग करें तथा किसी भी प्रकार की उत्तेजक या भ्रामक सामग्री के प्रसारण से बचें।
परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतत निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि कानून व्यवस्था एवं शांति बनी रहे।
सभी समुदायों से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें एवं न्यायिक प्रक्रिया एवं विधि व्यवस्था का सम्मान करें।


संबंधित समाचार ---
पति पत्नी और वो के चलते पत्नी की निर्मम हत्या
कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित करवाने को जिला पुलिस प्रशासन मुस्तेद
3 घंटे के ‘संडे-मंडे’ रेस्क्यू के बाद पाया काबू, कोई जनहानि नहीं