नौगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बेजुबान पशु से क्रूरता एवं उसके मालिक पर जान लेवा हमले का मामला चर्चा में।
धार। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने सच्चाई बयां कर दी। आपको बतादे की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह धार शहर के नौगांव थाना क्षेत्र स्थित चाणक्यपुरी कॉलोनी का है।

जहां पर एक व्यक्ति के द्वारा थाने पर दिए गए आवेदन के अनुसार आरोपियों के नाम पंकज वैष्णव, बालचंद और जनार्दन वैष्णव मुख्य बताए जा रहै है, इनके द्वारा एक स्वान के ऊपर निर्दयी तरीके से अपना वाहन चढ़ा दिया गया और उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

इसी बात को लेकर जब उसके पालक जिसका नाम विशाल बोरसी जो की अनुसूचित जाती से आते हैं। उनके द्वारा उक्त व्यक्ति को कहा गया कि तुमने इस प्रकार से मेरे स्वान (कुत्ते) को मार दिया है, तब आरोपी पंकज ओर उसके परिवार वालो ने उक्त अनुसूचित जाती के युवक के ऊपर ताबड़ तोब लठ्ठ से हमला कर दिया। जिससे उसको गम्भीर चोंटे आई है। घायल व्यक्ति का उपचार जिला भोज चिकित्सालय में जारी है।

इतना ही नहीं वहां पर खड़े सभी लोग मुक दर्शक बने रहें ओर कहते रहे मार मार। उन प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा हमलावर व्यक्ति पंकज को रोकने का प्रयास भी नहीं किया गया। सामूहिक रूप से एक अनुसूचित जाती के युवक पर इस प्रकार से हमला होना, उसके बाद थाने में उसकी सुनवाई न होना कही न कही पुलिस की बड़ी ही गंभीर लापरवाहि को दर्शाता है।

नौगांव थाना पुलिस ने सिर्फ और सिर्फ पशु क्रूरता की धारा 325 BNS में मामला दर्ज करके अपने कर्तव्य से इतिश्री कर ली, जबकि उक्त घायल अनुसूचित जाति का युवक जिला चिकित्सालय में उपचाररत हैं।
उक्त व्यक्ति के कथन के आधार पर एसटीएससी एक्ट सहित जान से मारने के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेजना चाहिए, ताकि आने वाले निकटतम भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का गैर कानूनी कार्य ना कर सके।


संबंधित समाचार ---
रात के अंधेरे में लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा, 407 वाहन समेत खैर की लकड़ी जब्त
धुंधले बिलों की आड़ में भ्रष्टाचार का चल रहा खेला, फर्जी बिल लगाकर पंचायत सरपंच -सचिव लगा रहे शासन को चूना
पुलिस की सुस्ती चोरों की मस्ती, जिले में लगातार बढ़ रही वारदात