लंबे समय से फरार ‘माइकल’ गिरफ्तार।
अवैध शराब तस्करी के मामले में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
धार। सुनील यादव – प्रधान सम्पादक, जिले में अवैध शराब के सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शराब तस्करी के पुराने मामले में फरार चल रहे शातिर आरोपी अजय उर्फ अज्जु माइकल को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या था मामला ?
यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 148/2026 (धारा 34(2) आबकारी एक्ट) के तहत की गई है। इस केस में पुलिस पहले ही 08 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी चिक्की उर्फ ईमानवेल और उसकी पत्नी रानू ब्राउन को जेल भेज चुकी थी। चिक्की वर्तमान में जिला जेल धार में है, जबकि उसकी पत्नी को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।
तफ्तीश के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से जानकारी मिली कि इस पूरे खेल में अजय उर्फ अज्जु माइकल की भी अहम भूमिका थी, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
तकनीकी साक्ष्य और घेराबंदी ने दिलाई सफलता !
नगर पुलिस अधीक्षक (IPS) सुजावल जग्गा के निर्देशन और कोतवाली थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर कार्यवाही को अंजाम दिया।
- गिरफ्तारी: 13 मई 2026 को पुलिस ने शुक्ला कॉलोनी निवासी आरोपी अजय उर्फ अज्जु माइकल को धरदबोचा।
- पूछताछ: पुलिस अब आरोपी से शराब के अवैध क्रय-विक्रय और उसके पूरे नेटवर्क के बारे में कड़ाई से पूछताछ कर रही है। उसे आज माननीय न्यायालय धार में पेश किया जा रहा है।
आरोपी का पुराना काला चिट्ठा —
अजय उर्फ अज्जु माइकल कोई नया अपराधी नहीं है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार:
- वह पूर्व में शराब तस्करी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में जेल की हवा खा चुका है।
- जिले के कई अन्य शराब परिवहन संबंधी मामलों में भी वह काफी समय से वांछित (Wanted) चल रहा था।
पुलिस टीम का शानदार प्रदर्शन
इस चुनौतीपूर्ण गिरफ्तारी को अंजाम देने में कोतवाली पुलिस की टीम का विशेष योगदान रहा।
सराहनीय टीम: उनि आकाश सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद चौहान, प्रधान आरक्षक अजय सिंह और आरक्षक रामनरेश यादव की सक्रियता से फरार अपराधी सलाखों के पीछे पहुँचा।
पुलिस का संदेश: जिले में अवैध शराब और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। किसी भी फरार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। दीपक सिंह चौहान – थाना प्रभारी कोतवाली धार।


संबंधित समाचार ---
पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट और आगजनी की दर्दनाक घटना
साइबर ठगों ने बनाया एक युवक को शिकार, 7 लाख लगाया चुना
इंदौर से गुजरात जा रही अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही