madhyabharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » MP-11 धार » मायापुरी कॉलोनी द्वारा माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा और विशेष गरबा कार्यक्रम का आयोजन

मायापुरी कॉलोनी द्वारा माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा और विशेष गरबा कार्यक्रम का आयोजन

धार। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, मायापुरी कॉलोनी, धार द्वारा माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा और विशेष गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश के कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियाँ देंगे।

कार्यक्रम की समय-सारणी —

  • विशेष गरबा प्रस्तुति: 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार), रात्रि 8:30 बजे से (अहमदाबाद की टीम द्वारा)
  • भव्य शोभायात्रा: 20 अक्टूबर 2026 (मंगलवार), प्रातः 11:30 बजे से
  • प्रारंभ स्थान: मायापुरी गरबा चौक, धार

मुख्य अतिथि —

यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

मुख्य आकर्षण और प्रस्तुतियाँ —

इस शोभायात्रा में विभिन्न राज्यों की कला और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा:
  • रोबोटिक संवाद: रोबोट द्वारा सीधे जनता से बातचीत की जाएगी।
  • कालबेलिया नृत्य: जयपुर, राजस्थान का प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य।
  • चकरी नृत्य: केरल के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति।
  • जादूगर प्रदर्शन: मुंबई के जादूगर द्वारा हैरतअंगेज करतब।
  • डांडिया रास: गुजरात का पारंपरिक डांडिया।7
  • रंगोली एवं वादन: नाशिक के कलाकारों द्वारा संगीत और कला का प्रदर्शन।
  • आदिवासी नृत्य: झाबुआ के लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!