भोपाल। महिला थाना पुलिस ने झाबुआ जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ 32 वर्षीय एक होटल संचालिका ने दुष्कर्म करने की शिकायत की थी। उसमें जिक्र किया था टीआइ ने 2019 में नशीली दवा देकर पहली बार उससे संबंध बनाए थे। उसके बाद शादी का झांसा देकर 2023 तक शारीरिक शोषण किया।
महिला थाना पुलिस के मुताबिक युवती ने शिकायत में बताया कि इंस्पेक्टर राजकुमार कुंसारिया उनके पुराने परिचित थे। वह काफी सालों बाद एक दिन अचानक उससे मिले। इसी दौरान 23 अगस्त 2019 को उन्होंने अपने जन्मदिन पर घर बुलाया।
आरोपी ने कहा कि आप काफी काम कर थकान जाती हैं। एक टेबलेट खाकर आराम मिल जाएगा। उसको खाकर कुछ याद नहीं रहा। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने उनके साथ संबंध बनाए।
विरोध करने पर शादी का दिया झांसा —
उन्होंने विरोध किया तो आरोपी टीआइ ने उसको शादी करने का भरोसा दिया। उसके बाद से उसने 2023 तक उसका शोषण किया। उसका भोपाल से तबादला हो गया। उसने मिलना जुलना बंद कर दिया। मार्च 2023 को उसने शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद कई बार बात करने की कोशिश की, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया।
झाबुआ ट्रैफिक पुलिस में है टीआई राजकुमार —
टीआइ राजकुमार कुंसारिया पूर्व अयोध्या नगर थाना प्रभारी रह चुके हैं। वर्तमान में झाबुआ जिले में ट्रैफिक पुलिस में इंस्पेक्टर हैं।
इनका कहना —
अंजना धुर्वे महिला थाना प्रभारी ने कहा कि युवती की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। जाँच जारी है।


संबंधित समाचार ---
शादी का झांसा… ओर ठगी! धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला
जिले में चोरों का आतंक, कहीं घर का ताला टूटा तो कहीं मवेशी और बाइक गायब
रफ्तार का कहर: 5 सड़क हादसों में 5 की मौत, लापरवाही बनी जानलेवा