हजारों की नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जुआरियो का निकला जुलूस।
धार। तिरला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान के पीछे चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मार कार्यवाही की। पुलिस टीम ने मौके से ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए 6 लोगो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हज़ारो रुपये नगद और ताश की 4 गड्डियां बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक धार के मार्गदर्शन में तिरला थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ की स्थिति बनी, लेकिन टीम ने सभी 6 जुंवारियों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में नरेंद्र डांगी निवासी तिरला, कुणाल चौधरी निवासी सलकनपुर, मुन्नालाल निवासी लाड गली धार, दिलीप निवासी लक्ष्मी नगर धार, दयाराम पलासिया निवासी लाड गली धार और मुख्तियार खान निवासी सलकनपुर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों का तिलक क्षेत्र में जुलूस भी निकला है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार ---
नियमों को ताक पर रखकर हो निर्माण, पहली ही बारिश खुल जाएगी भ्रस्टाचार की पॉल
सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार, गरीबों के मसीहा कांग्रेस विधायक ग्रेवाल
विकास के खोखले दावों की पोल खोलती जमीनी हकीकत, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,