madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » खूब फल-फूल रहा अवैध शराब का व्यापार, क्या लगेगी इस पर रोक ?
Illegal liquor trade is flourishing, will it be stopped?

Illegal liquor trade is flourishing, will it be stopped?

खूब फल-फूल रहा अवैध शराब का व्यापार, क्या लगेगी इस पर रोक ?

धार। जहां एक और मध्यप्रदेश पुलिस नशे से है दुरी जरुरी जैसे अभियान चलाकर जागरूकता फैला रही है, वहीँ जिला पुलिस कप्तान सचिन शर्मा जिले में अवैध कारोबारीयों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रहे हैं, और कुछ हद तक उसमें कामयाबी भी हासिल की है। कई अवैध कारोबारीयों या हुड़दंग मचाने वालों का लगातार जुलूस भी निकला जा रहा है।

वहीं अगर बात धार शहर की की जाए तो पाटीदार चौराहे से लेकर जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार तक खूब अवैध शराब बिक्री हो रही है। छोटी-छोटी गुमटीयों पर खुलेआम बे-धड़क शराब बेची जा रही है। इतना ही नहीं फोन पर तुरंत सेवा प्रदान की जा रही है। आखिर इस प्रणाली पर पुलिस क्यों चुप्पी सादे हुए हैं, बड़ा सवाल ?

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाटीदार चौराहे, GDC कन्या महाविद्यालय ओर भोज हॉस्पिटल के सामने खुलेआम शराब बिक रही है।

लेकिन सवाल ये है —

  • आखिर जिम्मेदारों की नजर इस ओर क्यों नहीं पड़ रही?
  • मामला इतना साफ है कि जनता को सब दिखाई दे रहा है… फिर कार्रवाई क्यों दिखाई नहीं दे रही?
  • आंखों पर पट्टी बंधी है… या कार्यवाही पर कागजी खेल है?
  • अगर आम जनता को सब पता है… तो जिम्मेदारों तक यह जानकारी क्यों नहीं पहुंच रही?
  • ये सिर्फ शराब की बात नहीं है… यह उस जनता की आवाज है, जो पूछ रही है… “साहब… आखिर कब तक?”

अब देखना ये है कि खबर प्रकाशन के बाद कार्रवाई होती है… या फिर यह मामला भी कागजों के नीचे दब जाता है।

जनता देख रही है…
जनता पूछ रही है…
और अब जनता जवाब चाहती है! 🎤

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!