धार। अक्सर देखा गया है कि त्योहारों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों का दुर्घटना में निधन हो जाता है। कई बार रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को लेने उनके ससुराल जाने के लिए भाई निकलते तो हैं पर उनके घर तक नहीं पहुंच पाते। उसके पीछे एक मुख्य वजह यह होती है कि रास्ते में कई बार वाहन दुर्घटनाओं से उनकी मृत्यु हो जाती है।
ऐसी कई घटनाएं धार सहित संपूर्ण जिले में घटित हो चुकी है। इसी को देखते हुए धार यातायात पुलिस के द्वारा एक नई पहल की गई है। उन्होंने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर एक बहन के द्वारा भाई से रक्षा के वादे में हेलमेट पहन कर बहन को लेने जाने का संदेश आम जनता में पहुंचाया है।
यातायात पुलिस द्वारा आम जनता को जागरूक करने के लिए यह संदेश जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर इस रील के माध्यम से हम सभी भाइयों से अनुरोध करते हैं कि अपनी बहनों को उनके ससुराल लेने जाते समय या उन्हें वापस उनके घर छोड़ने जाने हेतु जब घर से निकले तो अपने दो पहिया वाहन पर हेलमेट अवश्य लगाए वहीं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर ही सफर करें। प्रेम सिंह ठाकुर यातायात थाना प्रभारी, धार, जिला धार।

संबंधित समाचार ---
खूब फल-फूल रहा अवैध शराब का व्यापार, क्या लगेगी इस पर रोक ?
कंपनी में श्रमिकों के वेतन और पीएफ PF की अनियमितताओं को लेकर विवाद
दिनदहाड़े पुरानी रंजिश में चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला