madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में 12 घंटे से पहले 03 आरोपी गिरफ्तार

पिस्टल, खाली कारतूस एवं बुलेट मोटरसाइकिल जप्त

धार। पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री पारुल बेलापुरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में जिला धार के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी क्रम में दिनांक 28.08.2026 को थाना राजगढ़ की चौकी तिरला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयापुरा पीपरनी में फरियादी भूपेंद्र राठौर के साथ आरोपी अर्पित पिता अशोक राठौड़, निवासी राजगढ़ द्वारा पिस्टल से गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजगढ़ श्री समीर पाटीदार द्वारा तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपी शुभम पिता कालूराम पाटीदार, निवासी फूलगावड़ी, थाना सरदारपुर एवं महेश पिता जादूसिंह यादव, जाति बलाई, निवासी ग्राम छड़ावत, थाना राजगढ़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि फरियादी भूपेंद्र राठौर को आरोपी अर्पित राठौड़ एवं अन्य साथियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते जान से खत्म करने की नीयत से घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया।

उक्त घटनाक्रम के संबंध में थाना राजगढ़ में अपराध क्रमांक 406/2026, धारा 296, 109(1), 351(3), 190, 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

👮 गिरफ्तार आरोपी

  1. अर्पित पिता अशोक राठौड़, निवासी राजगढ़
  2. शुभम पिता कालूराम पाटीदार, निवासी फूलगावड़ी, थाना सरदारपुर
  3. महेश पिता जादूसिंह यादव, निवासी ग्राम छड़ावत, थाना राजगढ़

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

🔫 जप्त मशरूका

  • 01 पिस्टल
  • 01 खाली कारतूस
  • 01 बुलेट मोटरसाइकिल

आरोपी अर्पित पिता अशोक राठौड़ के कब्जे से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त पिस्टल, एक खाली कारतूस एवं बुलेट मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की गई।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

⚠️ दो आरोपी अभी फरार

घटना में शामिल दो अन्य आरोपी हिम्मत पिता लक्ष्मण सेप्टा एवं पिंटू पिता आनंदीलाल पाटीदार घटना के बाद से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना राजगढ़ से उप निरीक्षक जूली अमलियार, चौकी प्रभारी तिरला सैयद अहमद, सुनील राजपूत, प्रधान आरक्षक विपिन कटारा, आरक्षक दिलीप डुडवे, अंकित रघुवंशी, अजीत गुर्जर, राकेश बघेल एवं राकेश सिंगड़ तथा थाना राजोद से थाना प्रभारी श्री रेवल सिंह बरडे, प्रधान आरक्षक मुकेश परमार, आरक्षक महेंद्र वसुनिया एवं राकेश वसुनिया एवं साइबर टीम से शाखा प्रभारी उप निरीक्षक प्रशांत गुंजाल, प्रधान आरक्षक सर्वेश सोलंकी, प्रशांत चौहान एवं मनीष पाल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

मध्यभारत लाईव | www.madhyabharatlive.com

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!