madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » 13 BRC बदले, धार के राठौड़ पर मेहरबानी क्यों? डेढ़ दशक की पदस्थापना ने खड़े किए सवाल”

13 BRC बदले, धार के राठौड़ पर मेहरबानी क्यों? डेढ़ दशक की पदस्थापना ने खड़े किए सवाल”

डेढ़ दशक से धार में BRC पद पर जमे भरत राठौड़, तबादला नीति पर उठे सवाल।

जिले में कलेक्टर, CEO, DPC और 13 BRC के तबादले, फिर धार विकासखंड के BRC भरत राठौड़ पर अब तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

धार। जिले में हाल ही में कई जिलाधीश एवं जिला कलेक्टरों के साथ-साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और DPC (जिला परियोजना समन्वयक) स्तर के अधिकारियों के तबादले हुए हैं। वहीं DPC के अंतर्गत आने वाले जिले के 13 ब्लॉक रिसोर्स सेंटर कोऑर्डिनेटर (BRC) के भी तबादले किए गए हैं।

लेकिन इन तबादलों के बीच धार विकासखंड के BRC भरत राठौड़ का नाम अब तक तबादला सूची में सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि भरत राठौड़ लंबे समय से, लगभग डेढ़ दशक से अधिक समय से, धार में BRC के पद पर पदस्थ हैं। ऐसे में उनका इतने लंबे समय से एक ही स्थान पर बने रहना अब चर्चा का विषय बन गया है।

बैठकों में उठता रहा मुद्दा, फिर भी स्थिति जस की तस

सूत्रों के अनुसार, विभिन्न बैठकों में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ BRC के तबादले का मुद्दा उठाया जाता रहा है। बैठकों और समय-समय पर जारी पत्रों के संदर्भ में भी इस विषय पर चर्चा होने की बात सामने आई है।

इसके बावजूद धार विकासखंड के BRC भरत राठौड़ को लेकर स्थिति में अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। सवाल यह उठ रहा है कि जब जिले के अन्य BRC अधिकारियों के तबादले किए जा रहे हैं, तो धार विकासखंड में इतने लंबे समय से पदस्थ अधिकारी के मामले में अलग व्यवस्था क्यों दिखाई दे रही है?

आखिर क्या है वजह?

डेढ़ दशक से अधिक समय तक एक ही स्थान पर एक महत्वपूर्ण पद पर पदस्थ रहने के बावजूद तबादला नहीं होना कई सवाल खड़े करता है। क्या विभाग में लंबे समय तक पदस्थ रहने को लेकर कोई अलग नियम या विशेष परिस्थिति है? यदि हां, तो वह क्या है? और यदि तबादला नीति सभी अधिकारियों पर समान रूप से लागू होती है, तो फिर धार विकासखंड के BRC के मामले में अब तक निर्णय क्यों नहीं हुआ?

इन सवालों के जवाब विभागीय अधिकारियों के पास ही हैं।

मामले में अब आवश्यकता इस बात की है कि संबंधित विभाग स्पष्ट करे कि भरत राठौड़ की धार में इतने लंबे समय से पदस्थापना किस नियम अथवा आदेश के तहत जारी है और जिले के अन्य BRC के तबादलों के बीच उनके मामले में अब तक कोई निर्णय क्यों नहीं लिया गया।

अब देखना यह है कि विभाग इन सवालों का क्या जवाब देता है और क्या आगामी समय में धार विकासखंड के BRC भरत राठौड़ के तबादले को लेकर कोई निर्णय सामने आता है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!