धार। कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम रानीपुर में शादी समारोह के दौरान एक दर्दनाक घटना घटित हुई। जिसमें विद्युत लाइट के लिए उपयोग किए जा रहे जनरेटर में एक महिला के कपड़े उलझ जाने से मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि शादी समारोह के चल समारोह में आतिशबाजी के दौरान धक्का मुक्ति के कारण महिला के कपड़े वहां चल रहे जनरेटर में फंस गए जिसके कारण महिला के बाल जनरेटर में उलझ जाने से महिला के सर से पूरे बाल अलग हो गए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना बुधवार देर शाम 4 दिसम्बर 2024 की है, जिसमें घटना के बाद शादी समारोह में मातम छा गया। क्षेत्र में चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। काफी समय के बाद गंभीर हालत में घायल महिला को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार सुबह धार जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत महिला तन्नू का सव परीक्षण किया गया उसके बाद महिला का सव परिजनों को सुपुर्द किया।

महिला का नाम तन्नू पति गौरव जाति चंद्रवंशि खाती समाज व महिला की उम्र 22 वर्ष ग्राम आली महिला का ससुराल बताया जा रहा है वहीं महिला का मायका माचल के पास ग्राम धन्नड बताया जा रहा है।

संबंधित समाचार ---
जुए के अड्डे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: 5 आरोपी, कार और नगदी समेत कुल 93 हजार जब्त
रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, छर्रे लगने से युवक गंभीर
नानंदखेड़ा पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर धांधली; कागजों पर दिखे कार्य, जमीन पर कुछ नहीं