अपने से पांच साल छोटे कर्मचारी राज कुशवाह से प्यार करती थी सोनम रघुवंशी।
इंदौर। शिलांग में गुम हुए इंदौर के कपल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सोनम रघुवंशी का अपने यहां काम करने वाले 5 साल छोटे राज कुशवाह के साथ अफेयर था। उसने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा है।
जानकारी के मुताबिक सोनम ने हत्या की साजिश रची थी। सोनम का प्लाईवुड का व्यवसाय है, उसके यहां राज कुशवाह बिलिंग का काम करता है। सोनम को उससे प्रेम हो गया था।

सोनम और राजा की 11 मई को शादी हुई, उसने राज के साथ मिलकर साजिश रची। राज ने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत को तैयार किया और प्लान के अनुसार गुवाहाटी भेजा।
सोनम और राजा जब शिलांग आए तो तीनों भी आ गए। उन्होंने बाइक किराए से ले ली। सोनम ही राजा को डबल डेकर इलाके में ले गई और राजा की हत्या कर दी।
नेपाल भागने की फिराक में थी सोनम —
सोनम पिछले एक सप्ताह से रात में सफर करके खुद को बचा रही थी। वह वाराणसी से गोरखपुर की बस में जा रही थी। गोरखपुर से वह नेपाल भागना चाहती थी।

संबंधित समाचार ---
पुलिस एक्शन मोड: दुष्कर्म एवं फोटो वायरल करने वाला आरोपी 12 घन्टे में गिरफ्तार
एक्शन मोड़ में पुलिस, मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार फालिया भी जप्त
पुलिस की जवाबदेही पर सवाल: ग्रामीण अंचलों में बिना किसी रोक-टोक के उपलब्ध हो रही शराब