धार। नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा (IPS) एवं यातायात पुलिस धार द्वारा विगत दिनों शहर में कोताहल फैलाने वाले एवं बुलेट का रॉब झाड़ने वाले, साथ ही साथ बुलेट के साइलेंसर से पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले बुलेट धारीयों को सबक सिखाने के उद्देश्य से बड़ी कार्रवाई की गई थी। जिसमें करीब 21 बुलेट के ऊपर समन शुल्क सहित कार्रवाई करते हुए 15 बुलेट वाहनों के मॉडिफाइड साइलेंसर जप्त किये गए थे।

इन जप्त अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को सार्वजनिक सुरक्षा और शान्ति बनाए रखने के उद्देश्य से रोलर के माध्यम से पूर्णरूपेण थाना यातायात पर नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के विरोध में की गई है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे वाहन में किसी भी प्रकार के उपकरणों का प्रयोग ना करे।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जावेगी। मोडिफाइड साइलेंसर और शहर में कोला हल फैलाने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। CSP धार, सुजावल जग्गा।

संबंधित समाचार ---
निजी अस्पतालों की मनमानी से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, बिना योग्य चिकित्सकों के संचालन के भी लग रहे आरोप
सड़कों पर निजी एंबुलेंस व अस्पताल का कब्जा, जाम और हादसों से जूझ रहा शहर
सवालों के घेरे में तिरुपति हॉस्पिटल: नियमों को ताक पर रखकर मिली परमिशन, सड़क बनी निजी पार्किंग!रसूख के आगे प्रशासन बेबस?