कुक्षी/धार। (लक्की जाजू) फरियादी अपनी पिकअप वाहन से बाजार हाट करने के लिये बधानिया जा रहा था। रास्ते में भमौरी चौराहे के आगे एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आये और पिकअप वाहन के आगे अपना वाहन खड़ा कर ड्रायवर को फालिया दिखाकर फरियादी के बैग में रखे 80000 रुपये नगदी व एक मोबाईल लुटकर कर फरार हो गये।
फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बाग पर अपराध क्रमांक 42/2.2.2026 धारा 309(6) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध किया गया।
कैलाश चौहान थाना प्रभारी बाग के नेतृल में टीम का गठन किया गया, अनुसंधान के दौरान अज्ञात आरोपी की तलाश करते सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसके पास घटना में लूटा गया मोबाईल है जो बैचने के लिये बाजार में घुम रहा है। जिसे मुखबिर की सूचना यर पकड़ा नाम पुछते अपना नाम राहुल पिता केकडिया जाति भील निवासी पिपरी का होना बदताया। जिससे घटना के संबंध में पुछताछ करते अपने साथियों के साथ लुट करना स्वीकार किया जिससे घटना में लुटा गया एक मोबाईल नगदी 5000/-रुपये जप्त किये गये व दो आरोपी फरार है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा।
उपरोक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक कैलाश चौहान थाना प्रभारी बाग, उनि प्रमिला जमरे, उनि तोसिफ अली, सउनि कमलेश राठौडिया, आर. 1145 राजु आर. 493 कलमसिंह, आर 405 मुकेश, आर.496 विनोद की मुख्य भूमिका रही।

संबंधित समाचार ---
कई वर्षो से एक ही थाने में जमे पुलिस अधिकारियों के तबादले की तैयारी
हाई अलर्ट’ पर भोजशाला, पूरा शहर सुरक्षा छावनी में तब्दील
पति पत्नी और वो के चलते पत्नी की निर्मम हत्या