धार। जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार पर रास्ते में घात लगाकर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने आयशर वाहन रुकवाकर लट्ठ और हाथ-मुक्कों से मारपीट की, साथ ही वाहन में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी यशपाल ठाकुर (19) निवासी पगारा अपने परिजनों के साथ 31 मार्च 2026 की रात एक मान-मनौती कार्यक्रम से लौट रहे थे। कार्यक्रम के दौरान सब्जी को लेकर हुए विवाद में आरोपी धनिया ने यशपाल के काका बंटी को थप्पड़ मार दिया था, जिसे वहां मौजूद लोगों ने शांत करवा दिया था।लेकिन लौटते समय रात करीब 9 बजे इकलरा फाटा स्थित टेपर के पास आरोपियों – आदित्य, धनिया, किशन और शुभम ने आयशर वाहन को रोक लिया और नीचे उतरने को कहा।
इसके बाद आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। आदित्य ने लट्ठ से काका बंटी के सिर पर वार किया, जिससे खून निकलने लगा। बीच-बचाव में आए हीरालाल और राहुल को भी सिर में चोट आई, जबकि निलेश को पीठ और हाथों में गंभीर चोटें आईं।
परिवार की महिला सदस्य ललिता बाई जब झगड़ा छुड़ाने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उनके पैर में चोट आई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने आयशर वाहन का सामने का कांच तोड़कर नुकसान पहुंचाया और जाते-जाते सभी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


संबंधित समाचार ---
बीमा क्लेम में बड़ा फर्जीवाड़ा: झूठे साक्ष्य गढ़कर लाखों हड़पने की साजिश
शादी में जा रहे युवक पर हमला: घूरने की बात पर पत्थर, बेल्ट और लट्ठ से मारपीट
लूट का पर्दाफाश: 2 आरोपी सहित 2.10 लाख का माल और R15 बाइक जब्त